Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsसिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

शुक्रवार देर रात अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें आनन-फानन में अंधेरी लोखंडवाला के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार देर रात अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें आनन-फानन में अंधेरी लोखंडवाला के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
बता दें कि ‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात फेमस हुई शेफाली को लोग आज भी ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था और वहां अपने दमदार व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता था। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।
अस्पताल लेकर पहुंचे पति, मौत की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग देर रात बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बाद में उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
जाने-माने पत्रकार विक्की लालवानी ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “शेफाली को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनके पति और कुछ परिजन शव के साथ मौजूद थे।”
कांटा लगा से मिली पहचान
शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्हें साल 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से फेम मिला। यह गाना उस दौर का पॉप कल्चर बन गया और शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया। बाद में उन्होंने कई रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया। बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट उनकी एंट्री हुई थी, जहां उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई।
बॉलीवुड और टीवी सितारों ने जताया शोक
शेफाली के निधन से मनोरंजन जगत में गहरा शोक है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
फैन्स और परिवार में शोक की लहर
फिलहाल शेफाली के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके पति पराग त्यागी को शनिवार देर रात कूपर अस्पताल से बाहर बेहद दुखी मनोदशा में देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ भावनात्मक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पराग का दुख साफ नजर आ रहा है। फैन्स सोशल मीडिया पर #RIPShefaliJariwala हैशटैग के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular