Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest NewsGurpreet Virk ने परिवहन मंत्री की उपस्थिति में PRTC के निदेशक का...

Gurpreet Virk ने परिवहन मंत्री की उपस्थिति में PRTC के निदेशक का पद संभाला

चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना के बीच पीआरटीसी विभाग के स्तर को ऊंचा उठाने और नई तकनीकों के साथ काम करने को लेकर लंबी चर्चा हुई।

 पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना के बीच पीआरटीसी विभाग के स्तर को ऊंचा उठाने और नई तकनीकों के साथ काम करने को लेकर लंबी चर्चा हुई। आज ट्रांसपोर्ट मंत्नी लालजीत सिंह भुल्लर ने पटियाला हैड ऑफिस में डायरैक्टर नियुक्त किए गुरप्रीत सिंह विर्क को आधिकारिक तौर पर विभाग में शामिल किया। इस मौके पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट मंडी बोर्ड के चेयरमैन, हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झारवान, एमडी बिक्र मजीत सिंह शेरिगल, मेयर कुंदन गोगिया, जिला मोहाली अध्यक्ष प्रभजोत कौर मौजूद थे।
लालजीत सिंह भुल्लर ने उक्त डायरैक्टर को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह पार्टी द्वारा कार्यकत्र्ताओं को पूरा मान-सम्मान देते हुए कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर पद मिलेंगे। गुरप्रीत विर्कपार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने, बसों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के इरादे से यह दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने पीआरटीसी की बसों, वर्कशॉप, टिकट बुकिंग प्रणाली तथा स्टाफ सुविधाओं का निरीक्षण किया।
चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने मंत्नी लालजीत सिंह भुल्लर के दौरे के दौरान हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को सुरिक्षत, कुशल और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने तथा इसमें और सुधार लाने के लिए विशेष चर्चा हुई। गुरप्रीत सिंह विर्क ने पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के डायरैक्टर का पदभार संभालते हुए मुख्यमंत्नी भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments