Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest NewsDelhi-Pathankot Express का रूट बदला; अमृतसर की बजाय वाया मुकेरियां से चलेगी...

Delhi-Pathankot Express का रूट बदला; अमृतसर की बजाय वाया मुकेरियां से चलेगी ट्रेन

दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के मार्ग में 15 दिनों के लिए बड़ा बदलाव किया है।

जंडियाला स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22430 और 22429) के मार्ग में 15 दिनों के लिए बड़ा बदलाव किया है। यह ट्रेन अब 26 जून से 11 जुलाई तक अमृतसर के बजाय वाया मुकेरियां होकर चलेगी, जिससे पठानकोट से दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पठानकोट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 22430 दिल्ली-पठान कोटएक्सप्रेस 26 जून से 14 जुलाई तक (हालांकि 27 जून, 4 जुलाई और 11 जुलाई को छोड़कर) वाया जालंधर कैंट, लुधियाना, मुकेरियां होकर चलेगी।
इस दौरान यह ट्रेन दीनानगर, धारीवाल, बटाला, अमृतसर और जंडियाला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। कुल मिलाकर, यह ट्रेन 16 ट्रिप इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसी तरह दिल्ली से पठानकोट आने वाली ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 27 जून से 14 जुलाई तक (हालांकि 3 जुलाई और 10 जुलाई को छोड़कर) वाया लुधियाना, जालंधर कैंट, मुकेरियां होकर पठानकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन भी इस अवधि में जंडियाला, अमृतसर, धारीवाल, गुरदासपुर और दीनानगर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन भी 16 ट्रिप इसी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे का यह फैसला जंडियाला स्टेशन पर लॉन्ग लूप लाइन के कनैक्शन के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर लिया गया है। इस कार्य से भविष्य में ट्रेनों के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी, लेकिन वर्तमान में यह यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। विशेषकर वे यात्री जो पठानकोट से दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर की यात्र करते हैं, उन्हें अब अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा या अपनी यात्र योजनाओं में बदलाव करना होगा। इन स्टेशनों से प्रतिदिन हजारों लोग यात्र करते हैं, जिनमें नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी शामिल हैं। उनके लिए अचानक बदले गए इस मार्ग से समय और धन दोनों का नुकसान होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments