Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsNabha Police ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 आरोपी...

Nabha Police ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 आरोपी किए गिरफ्तार

नाभा पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नाभा पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का यह मामला कुछ ही घंटों में हल कर लिया है। इसकी शिकायत सोमवार को रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी थी। जानकारी अनुसार जब पिंटू नाभा रेलवे स्टेशन से उतरा तो सात लुटेरों ने पिंटू से 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया व उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बारे में नाभा कोतवाली को जब जानकारी दी गई तो चंद घंटों मे पुलिस ने 7 लुटेरों को दबोच लिया। एसएचओ सरबजीत चीमा ने बताया कि ये लोग नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए लूटपाट करते हैं और यह एक बड़ा गिरोह है और लुटेरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और भविष्य में इस कृत्य से तौबा की है।
लुटेरे पिछले काफी समय से अकेले व्यक्ति को लूटते थे और लूटने के बाद उसे गंभीर रूप से घायल कर देते थे। प्रवासी मजदूर पिंटू से नाभा रेलवे स्टेशन पर पीटा व उसका सामान छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित से गुम हुए मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर सातों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड हासिल करके पता लगाएगी कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और उन्होंने कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है। दो लुटेरों पर लूट और एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। यह नशे के आदी हैं और नशे में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनकी उम्र 20 से 24 साल के बीच है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments