Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsLudhiana में पंजाब नगर निगम की सख्ती, इन दुकानों पर लगेंगे ताले

Ludhiana में पंजाब नगर निगम की सख्ती, इन दुकानों पर लगेंगे ताले

लुधियाना में नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए तीन दुकानों पर सील लगाने की कार्रवाई की।

 लुधियाना में नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए तीन दुकानों पर सील लगाने की कार्रवाई की। चंडीगढ़ रोड और ताजपुर रोड पर स्थित इन दुकानों को निगम की टीम ने कार्रवाई के तहत बंद कराया।
-इन दुकानों पर एक्शन लेगा नगर निगम
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना लाइसेंस और बिना मेडिकल जांच के मांस बेचने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। निगम की ओर से बार-बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद कई दुकानदार हमबड़ा रोड स्थित मॉडर्न स्लॉटर हाउस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। यह स्लॉटर हाउस नगर निगम द्वारा इस उद्देश्य से ही स्थापित किया गया है कि वहां स्वास्थ्य जांच के बाद ही स्वच्छ मांस की बिक्री सुनिश्चित हो सके।
-नगर निगम कमिश्नर आदित्य डाका ने जानकारी दी कि
यह कार्रवाई अभियान का पहला चरण है, और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा, “शहरवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी विक्रेता नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।” स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि नगर निगम ऐसे अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments