Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsAir India के 2 विमानों में गड़बड़ी, हुई इमरजेंसी लैंडिग… ये बड़ी...

Air India के 2 विमानों में गड़बड़ी, हुई इमरजेंसी लैंडिग… ये बड़ी वजह आई सामने

 पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया की फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया की फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के बड़े हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी विमानों की जांच शुरू कर दी है। इस जांच में कई विमानों में खामियां पाई गई हैं, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 22 जून को एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स में गड़बड़ी सामने आई, जिनमें से एक की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और दूसरी को उड़ान भरने से पहले ही रद्द करना पड़ा।
त्रिवेंद्रम में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
आपको बता दें कि 22 जून को दिल्ली से कोच्ची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह विमान जब केरल के पास उड़ान भर रहा था, तो पायलट को ईंधन (तेल) की कमी महसूस हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को तुरन्त त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया। वहां विमान में दोबारा तेल भरा गया और इसके बाद फ्लाइट फिर से कोच्ची के लिए रवाना हुई। यात्रियों को थोड़ी देर की असुविधा जरूर हुई, लेकिन सभी सुरक्षित रहे और फ्लाइट कोच्ची पहुंच गई।
पक्षी से टकराने के बाद फ्लाइट रद्द
इसी दिन एयर इंडिया की एक और फ्लाइट, जो दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही थी, वह भी एक परेशानी का शिकार हो गई। त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। हालांकि, विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गया, लेकिन सुरक्षा जांच पूरी होने तक उस विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। यह वही फ्लाइट थी जो त्रिवेंद्रम से दिल्ली वापस जाने वाली थी, लेकिन पक्षी टकराने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को खासा परेशानी हुई।
अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया में बढ़ी सतर्कता
12 जून को एयर इंडिया का एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसने सभी को चौंका दिया। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और इसमें 242 लोग सवार थे। टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद विमान एक इमारत से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई, और जिस इमारत से विमान टकराया, उसमें भी कई लोग मारे गए। अभी तक इस हादसे में करीब 270 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, और मरने वालों की संख्या 300 तक पहुंच सकती है।
इस दुखद हादसे के बाद एयर इंडिया ने सभी फ्लाइट्स की सख्ती से जांच शुरू कर दी है। इसी जांच के कारण कई विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं। जांच के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ियाँ भी सामने आई हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना दोबारा न हो।
यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
हालांकि एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द हो रही हैं और यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन एयरलाइन का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। कंपनी ने अपने सभी विमानों की गहराई से जांच शुरू की है और जिन विमानों में कोई भी तकनीकी कमी पाई जा रही है, उन्हें तुरंत सुधार कर उड़ान में लगाया जा रहा है। एयर इंडिया के इन कदमों का उद्देश्य भविष्य की किसी भी दुर्घटना को रोकना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments