Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsशूटिंग के सेट पर Priyanka Chopra के साथ हुआ हादसा, जानिए कैसे...

शूटिंग के सेट पर Priyanka Chopra के साथ हुआ हादसा, जानिए कैसे बाल-बाल बचीं देसी गर्ल

 ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एक्शन हीरो हैं।

 ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एक्शन हीरो हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म Heads of State की शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे उनकी आंख तक जा सकती थी।
जिमी फॉलन के पॉपुलर टॉक शो में फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने इस चौंकाने वाले हादसे का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान कैमरे का कोना उनकी आईब्रो से टकरा गया, और उनकी भौंह का एक हिस्सा उड़ गया। “ये मेरी आंख भी हो सकती थी,” प्रियंका ने कहा, “इसलिए मैं शुक्रगुजार हूं कि सिर्फ आईब्रो गई।”
ये घटना एक ऐसे स्टंट सीक्वेंस के दौरान हुई जिसमें प्रियंका को बारिश में जमीन पर गिरते हुए रोल करना था, जबकि कैमरा क्लोज अप ले रहा था। सीन में रियलिज्म लाने के चक्कर में कैमरा ऑपरेटर और प्रियंका दोनों एक-दूसरे के ज़्यादा करीब आ गए और फिर जो हुआ वो बेहद खतरनाक हो सकता था। लेकिन प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी उन्होंने मौके पर ही सर्जिकल ग्लू से चोट का इलाज किया और बिना शूट रोके दिन का काम खत्म किया।
प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि “मैं दोबारा बारिश में शूट नहीं करना चाहती थी, इसलिए शूट जारी रखा।
Heads of State एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन इल्या नैशुलर ने किया है। फिल्म में प्रियंका के साथ हॉलीवुड के दो दिग्गज इद्रिस एल्बा और जॉन सीना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह कहानी है जब अमेरिका के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और एक MI6 एजेंट एक ग्लोबल खतरे से दुनिया को बचाने के लिए साथ आते हैं। यानि एक्शन, ह्यूमर और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन।
इस मल्टी-स्टारर फिल्म में पैडी कोंसिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगिनो जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 जुलाई को Amazon Prime Video पर इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ होगी।
प्रियंका का यह हादसा भले ही डरावना था, लेकिन उन्होंने इसे अपने ‘फेवरेट स्कार्स’ में से एक बताया। यह स्कार आज भी उनके साहस, पेशेवर प्रतिबद्धता और ‘never give up’ एटीट्यूड का प्रतीक बन गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments