Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsDiljit Dosanjh और अहान शेट्टी ने शुरू की बॉर्डर 2 की...

Diljit Dosanjh और अहान शेट्टी ने शुरू की बॉर्डर 2 की शूटिंग, Sunny Deol ने शेयर की तस्वीर

 अहान शेट्टी ने सह-कलाकार के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।

अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने सह-कलाकार सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म वर्ष 1997 में आई जेपी दत्ता की युद्ध पर आधारित फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार द्वारा मिलकर बनाया जा रहा हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फोटो
सनी देओल ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सभी कलाकार एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता निधि दत्ता और सह-निर्माता शिव चनाना व बिनॉय गांधी भी मौजूद थे। तस्वीर के साथ सनी ने लिखा, जब सभी ‘फोर्सेज़’ एकसाथ आते हैं! दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अब सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर पुणो की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, फिल्म पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। कैलेंडर में तारीख दर्ज कर लें। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और इसमें ‘एक्शन और दमदार ड्रामा’ देखने को मिलेगा।
फिल्म ‘बॉर्डर’ भारत-पाक युद्ध के आधारित पर बनी थी
बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर’ वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित थी और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments