Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsAmritsar में रोजाना सामने आ रहे Covid के 2-3 नए मामले

Amritsar में रोजाना सामने आ रहे Covid के 2-3 नए मामले

अमृतसर में कोविड ने एक बार फिर दस्तक दी है।

अमृतसर में कोविड ने एक बार फिर दस्तक दी है। बीते दिनों शहर में कोविड (Covid) के नए वैरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं। हालाँकि, सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. किरणदीप कौर ने स्पष्ट किया है कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमित मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं जो इस समय होम आइसोलेशन में हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डॉ. किरणदीप ने बताया कि इस वैरिएंट के लक्षण बहुत हल्के होते हैं और मरीज़ आमतौर पर दो-तीन दिन में खुद ही ठीक हो जाते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को हल्के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।
उन्होंने विशेष तौर पर बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और शुगर, हाई ब्लड प्रेशर व किडनी के मरीज़ों को सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने, समय-समय पर हाथ धोने, ज़रूरत पड़ने पर मास्क पहनने और किसी भी गंभीर लक्षण की स्थिति में नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की अपील की। सिविल सर्जन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने और केवल अधिकृत स्नेतों से ही जानकारी लेने की सलाह दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments