Wednesday, October 14, 2026
HomeLatest Newsकनाडा भेजने का झांसा देकर मोगा में करोड़ों की ठगी, पुलिस ने...

कनाडा भेजने का झांसा देकर मोगा में करोड़ों की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विदेश में बेहतर भविष्य की उम्मीद में अक्सर लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं।

विदेश में बेहतर भविष्य की उम्मीद में अक्सर लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला कस्बे से सामने आया है, जहां कनाडा की स्थायी नागरिकता (PR) दिलवाने के नाम पर एक पूर्व कांग्रेस नेता के परिवार से 1.86 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
-ड्रीम बिल्डर्स इमिग्रेशन नामक फर्म पर केस दर्ज
पीड़ित, पूर्व कांग्रेस नेता इंद्रजीत गर्ग ने मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गांधी को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि मोगा के बाघापुराना स्थित ड्रीम बिल्डर्स इमिग्रेशन नामक फर्म ने उन्हें कनाडा में कारोबार स्थापित कर परिवार सहित PR दिलवाने का झांसा दिया था। इस दौरान आरोपियों ने 1 करोड़ 86 लाख रुपये की मांग की, जिसे इंद्रजीत ने चेक के माध्यम से फर्म को अलग-अलग किश्तों में अदा किया।
शिकायत के अनुसार, यह रकम इंद्रजीत गर्ग ने अपने बेटे अभिनव गर्ग, बहू सोनल जिंदल और दो पोतियों सावनी गर्ग और नीति गर्ग के कनाडा स्थानांतरण हेतु दी थी। कई महीनों तक पैसे देने के बावजूद न तो वीजा मिला, न ही राशि की कोई वापसी हुई।
-पुलिस जांच में सामने आया कि
ठगी की इस साजिश के पीछे ड्रीम बिल्डर्स इमिग्रेशन के मालिक नवजोत बराड़, उनके पिता कुलदीप सिंह और पत्नी प्रीतपाल कौर शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की कमान एसपीडी बालकृष्ण सिंगला को सौंपी गई, जिनकी अगुवाई में आरोपी नवजोत बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular