Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsJalandhar के Bhogpur के खेत में मिला मिसाइल का मलबा, आदमपुर एयरबेस...

Jalandhar के Bhogpur के खेत में मिला मिसाइल का मलबा, आदमपुर एयरबेस ने किया जब्त

जालंधर के भोगपुर इलाके में एक किसान के खेत से मिसाइल का मलबा बरामद हुआ है।

 जालंधर के भोगपुर इलाके में एक किसान के खेत से मिसाइल का मलबा बरामद हुआ है। यह मलबा जमालपुर गांव के पास स्थित मक्के के खेत में पाया गया। जैसे ही किसान अमरजीत सिंह को इस संदिग्ध मलबे के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत थाना भोगपुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
-पुलिस ने की जाँच शुरू
थाना भोगपुर के एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भारतीय सेना को सूचित किया। सेना की ओर से आदमपुर एयरबेस से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मिसाइल के टुकड़े की जांच की। सेना के अधिकारियों ने कहा कि मलबे में कोई भी ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला, इसलिए उन्होंने उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का फैसला किया।
-एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने बताया कि
मई माह में पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया था। यह मलबा उसी घटना का अवशेष हो सकता है, जो हवा में नष्ट हुई मिसाइल के टूटे हुए हिस्से के रूप में जमीन पर गिरा है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता भी देखने को मिली है, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि यह कोई खतरा नहीं है। पुलिस और सेना मिलकर मामले की निगरानी कर रही है और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular