Thursday, August 27, 2026
HomeLatest News30 जून तक कर लें ये काम, नहीं तो राशन मिलना हो...

30 जून तक कर लें ये काम, नहीं तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, सरकार ने जारी की चेतावनी

अगर आप भी राशन कार्ड की सहायता से सरकारी राशन प्राप्त करते है तो ये खबर आपके लिए है।

अगर आप भी राशन कार्ड की सहायता से सरकारी राशन प्राप्त करते है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें की जल्द ही कई लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिलनी बंद हो सकती है। क्योंकि सरकार की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है। जिन लोगों ने यह काम नहीं किया है, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। भारत सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है। सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है। बिना राशन कार्ड के आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा।
बंद हो सकती है मुफ्त राशन की सुविधा-
सरकार देश के करोड़ों लोगों को राशन कार्ड पर मुफ्त राशन देती है। लेकिन अब कई लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिलनी बंद हो सकती है। क्योंकि सरकार की ओर से एक नया नियम जारी किया गया है। इसके लिए सभी को राजी होना पड़ेगा।
e-KYC करवाना अनिवार्य-
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। e-KYC नहीं करवाने वाले राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए यह काम जरूरी है।
सरकार ने किया आखिरी तारीख का ऐलान-
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए आखिरी तारीख भी जारी कर दी गई है। राशन कार्ड के लिए e-KYC करवाने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है। अगर आप तब तक e-KYC नहीं करवाते हैं तो राशन कार्ड बंद हो सकता है।
यहां होगी e-KYC-
आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी ऑनलाइन भी करवा सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन e-KYC करवाने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर भी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular