Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsबॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति का हुआ निधन, खेल के...

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति का हुआ निधन, खेल के मैदान में आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सफल उद्योगपति संजय कपूर का आज इंग्लैंड में आकस्मिक निधन हो गया।

 बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सफल उद्योगपति संजय कपूर का आज इंग्लैंड में आकस्मिक निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर एक पोलो मैच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। यह हादसा गार्ड्स पोलो क्लब, इंग्लैंड में हुआ, जहां वह अपने पसंदीदा खेल पोलो में हिस्सा ले रहे थे।
खेल के मैदान में हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। संजय ने तुरंत खेल रोकने का संकेत दिया और मैदान से बाहर चले गए, लेकिन तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
संजय कपूर न केवल एक कामयाब कारोबारी थे, बल्कि पोलो के लिए उनकी दीवानगी और खेल के प्रति समर्पण भी लोगों के लिए प्रेरणा थी। वह सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और ऑटोमोटिव सेक्टर में उनका योगदान बहुमूल्य रहा है।
-चर्चाओं में रहा संजय का निजी जीवन
संजय का निजी जीवन भी चर्चाओं में रहा। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, जो 2014 में तलाक के साथ समाप्त हुई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे समीरा और कियान हुए। बाद में, उन्होंने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से विवाह किया, जिनसे उनका एक बेटा अजारियास कपूर है। प्रिया की पहली शादी से उनकी एक बेटी साफिरा चटवाल भी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular