Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News‘ट्रैफिक जाम ने बचाई जान’, प्लेन क्रैश में बचीं भूमि चौहान बोलीं-...

‘ट्रैफिक जाम ने बचाई जान’, प्लेन क्रैश में बचीं भूमि चौहान बोलीं- शायद मेरे कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे

गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वे एक भयानक विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं।

गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वे एक भयानक विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में उन्हें भी सवार होना था, लेकिन सिर्फ 10 मिनट की देरी ने उनकी जान बचा ली।
कैसे चूकीं फ्लाइट?
भूमि ने बताया कि उनकी फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर थी और उन्हें दोपहर 12:10 से पहले एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वे एयरपोर्ट पर 12:20 बजे पहुंच पाईं। भूमि ने कहा, “मैं चेक-इन नहीं कर पाई और सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर जाने से रोक दिया।” उस वक्त उन्हें बहुत बुरा लग रहा था कि थोड़ा जल्दी निकलती तो फ्लाइट पकड़ लेती। लेकिन कुछ ही घंटों बाद जो खबर आई, उसने उनकी सोच ही बदल दी।
जब पता चला हादसे का
भूमि ने बताया, “मैं एयरपोर्ट से घर लौट रही थी, तभी फोन पर खबर मिली कि वही फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें मुझे बैठना था। मेरा पूरा शरीर कांप गया, मैं कुछ बोल नहीं पा रही थी।” हादसे के बारे में सुनकर भूमि को यकीन ही नहीं हुआ कि थोड़ी सी देरी ने उनकी जान बचा ली। उन्होंंने कहा, “अब लगता है कि भगवान ने मुझे बचा लिया। शायद मेरे कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे।”
भूमि ने जताया दुख
जहां भूमि खुद एक चमत्कारिक रूप से बच गईं, वहीं इस हादसे में 297 लोगों की जान चली गई। भूमि ने भावुक होकर कहा, “मेरी तो जान बच गई, लेकिन इतने सारे परिवार उजड़ गए। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।”
हादसे में अब तक का अपडेट
फ्लाइट AI-171, अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। टेकऑफ करते समय प्लेन अस्पताल के हॉस्टल से टकरा गया। अब तक 297 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें 229 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 56 हॉस्टल में रहने वाले लोग शामिल हैं। सरकार ने हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments