जालंधर प्रशासन ने मांस और शराब की दुकानों को 10 और 11 जून को बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए हैं।
जालंधर प्रशासन ने मांस और शराब की दुकानों को 10 और 11 जून को बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए हैं। संत शिरोमणि भगत कबीर जी के प्रकाश उत्सव के चलते यह कदम धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
-प्रशासन की ओर से आदेश जारी
प्रशासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 10 जून को भगत कबीर जी के मंदिर के आसपास और शोभा यात्रा के प्रारंभिक मार्ग पर, तथा 11 जून को पूरी शोभा यात्रा मार्ग और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में मांस, शराब और अंडे की खुदरा दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-ये दुकानें रहेंगी बंद
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि यह नियम सभी प्रकार की मीट की दुकानों, शराब के ठेकों और अंडे की बिक्री करने वाले ठेलों पर लागू होगा। उनका कहना है कि प्रशासन इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत है।
-धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति सम्मान
स्थानीय प्रशासन का यह कदम धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति सम्मान और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें, ताकि उत्सव धूमधाम से और बिना किसी अप्रिय घटना के मनाया जा सके।