Sunday, August 30, 2026
HomeLatest NewsLudhiana पश्चिम की राजनीति में बड़ा Twist, Bharat Bhushan Ashu को...

Ludhiana पश्चिम की राजनीति में बड़ा Twist, Bharat Bhushan Ashu को समन भेजने वाला SSP सस्पेंड

लुधियाना उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

 लुधियाना उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह को पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही अब आशू को विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं होना पड़ेगा, जिससे उनके चुनावी अभियान को एक बड़ी राहत मिली है।
-समन पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस द्वारा भेजा गया समन आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किए बिना अचानक और रातों-रात जारी किया गया था। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब लुधियाना में उपचुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर थी। अब इस समन को राजनीतिक हथकंडा माना जा रहा है, जिससे आशू को सहानुभूति वोट हासिल हो सकें।
-सरकार की कार्रवाई
पंजाब सरकार द्वारा SSP जगतप्रीत सिंह को संस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इसे राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस निर्णय से न सिर्फ आशू को विजिलेंस की पूछताछ से छूट मिली है, बल्कि चुनावी मैदान में उनका पक्ष और भी मजबूत हो सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular