Thursday, September 3, 2026
HomeLatest NewsPunjab Weather Update: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 5...

Punjab Weather Update: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज

पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है।

 पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीते कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों के तापमान को भी प्रभावित किया है। नतीजतन, राज्यभर में पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत महसूस की जा रही है।
-तापमान में गिरावट दर्ज
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री की गिरावट देखी गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान अब सामान्य से 5.4 डिग्री कम चल रहा है। जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, वहीं अब यह गिरकर 40 डिग्री से नीचे आ गया है। सबसे अधिक तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जहां पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
-बारिश और हवाओं ने दिलाई राहत
पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी का प्रभाव कम कर दिया। हालांकि मौसम विभाग की ओर से 5 से 8 जून तक कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है, फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने की हिदायत दी जा रही है।
-हिमाचल में येलो अलर्ट, पंजाब पर अप्रत्यक्ष असर
हिमाचल प्रदेश में जारी येलो अलर्ट का असर पंजाब के मौसम पर भी देखा जा रहा है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी ने ठंडी हवाओं को पंजाब की ओर मोड़ दिया है, जिससे तापमान में यह गिरावट दर्ज हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular