Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsPatiala: जेल विभाग के प्रधान सचिव और ADGP जेल ने सैंट्रल जेल...

Patiala: जेल विभाग के प्रधान सचिव और ADGP जेल ने सैंट्रल जेल का निरीक्षण किया

जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) अरुणपाल सिंह ने आज केंद्रीय जेल, पटियाला का निरीक्षण किया।

जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) अरुणपाल सिंह ने आज केंद्रीय जेल, पटियाला का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान भावना गर्ग और अरुणपाल सिंह ने जेल के लिए एक नई बोलैरो गाड़ी, जेल कर्मचारियों के लिए जेल के अंदर गश्त करने के लिए एक ई-रिक्शा, एक ई-बाइक और तीन मोटरसाइकिल तथा आपातकालीन स्थिति में कैदियों को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलैंस केंद्रीय जेल के अधीक्षक वरुण शर्मा को सौंपी। इस दौरान भावना गर्ग और अरुणपाल सिंह ने कहा कि जेलों को सही मायनों में सुधार गृह बनाने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की निगरानी में जेलों के नवीनीकरण और सुधार के लिए व्यापक योजना तैयार की है।
दोनों अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को जेल के अंदर बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और कैदियों के समग्र कल्याण में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए। प्रमुख सचिव भावना गर्ग और एडीजीपी अरुणपाल सिंह ने कैदियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनकी शिकायतों का निवारण करते हुए उन्हें सकारात्मक बदलाव और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैदियों के लिए कानूनी सहायता को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनिर्मित कानूनी सहायता कार्यालय का उद्घाटन किया।
इसके बाद, प्रधान सचिव और एडीजीपी ने नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग रूम, पुनर्निर्मित नियंत्रण कक्ष, महिला वार्ड, नशामुक्ति वार्ड, फैक्ट्री और जेल अस्पताल, कौशल विकास केंद्र, रेडियो ओजाला और नव स्थापित पैट्रोल पंप का निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में प्रशिक्षित कैदियों को विभिन्न जीवन कौशल के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कैदियों ने अपनी प्रतिभा और सुधार के प्रयासों को प्रदर्शित करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। दोनों अधिकारियों ने जेल के भीतर पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक पौधारोपण अभियान का भी उदटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वरुण शर्मा, अतिरिक्त अधीक्षक अर्पणजोत सिंह, उप अधीक्षक (फैक्ट्री) जयदीप सिंह, उप अधीक्षक (सुरक्षा) गुरजीत सिंह, मनोवैज्ञानिक डॉ. अदिति, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. अभिषेक और डॉ. मनिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments