पटियाला के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
पटियाला के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सेंटर में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मनप्रीत सिंह की मौत एक सरकारी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से हो गई। यह घटना उस समय घटी जब मनप्रीत सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। 41 वर्षीय मनप्रीत सिंह सुरक्षा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में डेपुटेशन पर तैनात थे।
खुदकुशी की जताई जा रही है आशंका
पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की गहन जांच जारी है। कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और मनप्रीत के साथियों से पूछताछ की जा रही है।