Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsCovid Case : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

Covid Case : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

 कोरोना वायरस एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है।

 कोरोना वायरस एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। देशभर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में सबसे ज्यादा लगभग 1,400 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 506 तक पहुंच चुकी है। रविवार, 1 जून 2025 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 360 नए केस सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में कोरना की स्थिति 
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1 जून को राज्य में 65 नए केस दर्ज किए गए, जिससे इस साल 1 जनवरी से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 814 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन नए मामलों में सबसे ज्यादा केस पुणे (31) और मुंबई (22) से आए हैं। इसके अलावा, ठाणे में 9, कोल्हापुर में 2 और नागपुर में 1 मामला सामने आया है। राज्य में अब 506 सक्रिय मामले हैं, जबकि 300 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
अब तक 8 की मौत… 
अब तक 8 लोगों की मौत, ज़्यादातर को पहले से थी कोई गंभीर बीमारी थी।  उदाहरण के तौर पर, एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम, दूसरे को कैंसर, तीसरे को मस्तिष्काघात और दौरे, और एक को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस और निमोनिया था। इसके अलावा, एक व्यक्ति इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से ग्रसित था, एक को मधुमेह और स्ट्रोक, जबकि एक और मरीज को गंभीर ARDS और दिल की बीमारी थी। आठवीं मौत एक 47 वर्षीय महिला की हुई, जिसे तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी।
मुंबई में मई महीने में सबसे ज्यादा केस
मुंबई में इस साल कोरोना संक्रमण के 463 मामले सामने आए हैं। इनमें से सिर्फ जनवरी और फरवरी में एक-एक मामला, अप्रैल में चार मामले, और मई महीने में सबसे अधिक 457 मामले दर्ज किए गए। मार्च में कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। ये आंकड़े बताते हैं कि मई के महीने में मुंबई में कोरोना संक्रमण ने तेजी से फैलाव पकड़ा है।
राज्य में अब तक की गई जांच
राज्यभर में 2025 में अब तक कुल 11,501 कोविड-19 जांचें की गई हैं, जिनमें से 814 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण सामान्य हैं और उन्हें नियमित इलाज दिया जा रहा है। राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
क्या करें आम लोग?
सरकार की सलाह है कि लोग बेवजह भीड़-भाड़ में न जाएं, मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हालात फिलहाल गंभीर नहीं हैं, लेकिन सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular