Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsBypass पर भयानक सड़क हादसा, चालक व Conductor बाल-बाल बचे

Bypass पर भयानक सड़क हादसा, चालक व Conductor बाल-बाल बचे

सिंघोवाल बाईपास पर प्याज से लदा ट्रक नंबर पीबी 22 आर 7768 अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क से करीब 10 से 15 फीट नीचे जाकर पलट गया।

 आज सुबह गांव सिंघोवाल बाईपास पर प्याज से लदा ट्रक नंबर पीबी 22 आर 7768 अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क से करीब 10 से 15 फीट नीचे जाकर पलट गया, लेकिन इस हादसे में ट्रक चालक व कंडक्टर बाल-बाल बच गए। चालक नवीन के अनुसार यह ट्रक राजस्थान के जोधपुर से प्याज लेकर पठानकोट जा रहा था।
road accident
जब यह सिंघोवाल बाईपास पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने गुजरते समय इसकी साइड टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इस समय ट्रक में लदा सारा प्याज इधर-उधर बिखर गया और ट्रक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments