Saturday, June 20, 2026
HomeLatest NewsMLA और ATP के बाद अब नगर निगम Inspector को विजिलेंस ने...

MLA और ATP के बाद अब नगर निगम Inspector को विजिलेंस ने लिया हिरासत में

मामले को लेकर कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।

 विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस के हत्थे चढ़ चुके हैं। रमन को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब बड़ी खबर सामने आई है कि विजिलेंस ने नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को हिरासत में लिया है। पता चला है कि हरप्रीत कौर का नाम उस समय सामने आया है जब एक बेकरी मालिक की तरफ से ब्यान दर्ज करवाए गए हैं जिसमें कहा गया है कि उसने बेकरी निर्माण के बदले में लाखों रुपए इंस्पेक्टर को दिए हैं।
कहा जा रहा है कि यह राशि रमन अरोड़ा की तरफ से डिमांड की गई थी लेकिन जब वह पैसे देने गया तो रमन अरोड़ा ने यह पेमेंट कथित तौर पर हरप्रीत कौर को करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि बेकरी मालिक ने पैसे हरप्रीत कौर को दिए। जिसके बाद विजिलेंस ने अभी कुछ देर पहले निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में ए.टी.पी. सुखदेव सिंह पहले ही विजिलेंस के हत्थे चढ़ चुका है जिसके बाद विजिलेंस की तरफ से विधायक रमन अरोड़ा को  गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। रमन अरोड़ा के साथी राजू मदान, मखीजा व अन्य अभी भी फरार हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments