Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab में कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी...

Punjab में कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, जानिए क्या है वजह

पंजाब में 30 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

 पंजाब में 30 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। साथ ही बता दें कि 31 मई को शनिवार और 1 जून को रविवार है, इसलिए लगातार 3 दिन की छुट्टियां हैं। जो लंबे वीकेंड का एक बेहतरीन मौका बन गया है। खासकर 2 जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, ऐसे में यह समय बच्चों और परिवारों के लिए घूमने या धार्मिक स्थलों पर जाने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
पंजाब में 30 मई 2025 (शुक्रवार) को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को देखते हुए पंजाब सरकार ने इसे भी वार्षिक छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। पंजाब सरकार ने इस दिन छात्रों और कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक मई महीने में दो सार्वजनिक छुट्टियां हैं। एक 1 मई को और दूसरा 30 मई को।
श्री गुरु अर्जुन देव जी का इतिहास-
गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु थे। उनका जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में उनकी नानी के घर हुआ था। उनके पिता चौथे गुरु रामदास जी और माता बीबी भानी जी थीं। गुरु अर्जुन देव जी 30 मई 1606 को लाहौर (पाकिस्तान) में शहीद हुए थे। उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कई तरह की यातनाएँ दी गईं। उन्हें बार-बार इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया, लेकिन गुरु साहिब ने अपना सिख स्वरुप नहीं छोड़ा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments