Monday, June 15, 2026
HomeLatest NewsThar, रोलेक्स और करोड़ों का प्लॉट… Punjab Police लेडी कॉन्स्टेबल की संपत्ति...

Thar, रोलेक्स और करोड़ों का प्लॉट… Punjab Police लेडी कॉन्स्टेबल की संपत्ति देख पुलिस अधिकारी भी हुई हैरान

 विजिलेंस टीम ने एक बार फिर से बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर पर कार्रवाई करते हुए उसकी आय से अधिक संपत्ति को जब्त कर लिया है।

पंजाब पुलिस की विजिलेंस टीम ने एक बार फिर से बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर पर कार्रवाई करते हुए उसकी आय से अधिक संपत्ति को जब्त कर लिया है। विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर की कुल संपत्ति का मूल्य ₹1.35 करोड़ से अधिक आंका है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों को भी यह देख हैरानी हुई कि एक कांस्टेबल के पास इतनी संपत्ति कैसे हो सकती है।
आपको बता दें कि विजिलेंस टीम के द्वारा जब्त की गई संपत्तियों में कई महंगे सामान और रियल एस्टेट शामिल हैं। इनमें सबसे प्रमुख है अमनदीप कौर की 99 लाख रुपये की कीमत वाली आलीशान कोठी, जो बठिंडा के एक पॉश इलाके विराट ग्रीन सोसाइटी में स्थित है। इसके अलावा, ड्रीम होम सोसाइटी में स्थित उसका एक और प्लॉट भी पुलिस ने सीज कर लिया है, जिसकी बाजार में कीमत ₹32 लाख रुपये बताई जा रही है (सरकारी रेट के अनुसार ₹18.12 लाख)।

थार, रोलेक्स घड़ी समेत अन्य संपत्ति भी जब्त 
इसके साथ ही पुलिस ने अमनदीप कौर की संपत्तियों में थार SUV (कीमत ₹14 लाख), रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (₹1.70 लाख), iPhone 13 Pro Max (₹45,000), iPhone SE (₹9,000), Vivo फोन (₹2,0000), और रोलेक्स घड़ी (₹1 लाख) भी जब्त की है। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अमनदीप कौर के खाते से ₹1,01,588.53 की नकद राशि भी जब्त की गई है। कुल मिलाकर, उसकी जमा की गई संपत्ति का मूल्य ₹1,35,39,588.53 है।
नशे के कारोबार का आरोप
दरअसल, अमनदीप कौर पर नशे के कारोबार में शामिल होने का भी आरोप है। 2 अप्रैल 2023 को पंजाब पुलिस ने उसे 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अमनदीप कौर पर यह भी आरोप है कि वह वर्दी के आड़ में नशे के कारोबार में लिप्त थी, और इस कारण वह एक बार फिर से पुलिस के निशाने पर आ गई।
प्रशासन की कार्रवाई
पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम अब यह जांच कर रही है कि अमनदीप कौर ने यह संपत्ति कैसे अर्जित की, और क्या वह इसके अलावा भी किसी अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने उसकी सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है, ताकि आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया की जा सके। इस घटना ने पंजाब पुलिस के भीतर एक नया विवाद खड़ा किया है, जहां एक कांस्टेबल के पास इतनी बड़ी संपत्ति की जांच की जा रही है। नशे के कारोबार और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के आरोपों ने इस मामले को और भी जटिल बना दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में और क्या कदम उठाती है और क्या अमनदीप कौर को इन आरोपों से राहत मिलती है या उसे सजा मिलती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments