पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए नामांकन के तीसरे दिन एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए नामांकन के तीसरे दिन एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि आज एक निर्दलीय उम्मीदवार इंजी. बलदेव राज कतना (देवी) ने 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है और नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून 2025 है। मतदान 19 जून को होगा और मतगणना के बाद 23 जून 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
-नामांकन प्रक्रिया का कार्यक्रम
नामांकन की अंतिम तिथि: 2 जून 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 3 जून 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 5 जून 2025
मतदान की तिथि: 19 जून 2025
मतगणना एवं परिणाम: 23 जून 2025
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 जून तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 3 जून को उनकी वैधता की जांच की जाएगी और 5 जून तक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।
-राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना
लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में गतिविधियां तेज हो रही हैं। हालांकि अब तक केवल एक निर्दलीय नामांकन दर्ज हुआ है, परंतु अगले कुछ दिनों में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों जैसे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिअद के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने की संभावना है।