Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsPunjab में देर शाम गैंगवार, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां... मचा...

Punjab में देर शाम गैंगवार, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां… मचा हड़कंप

पंजाब में आज देर शाम गैंगवार हुई, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

पंजाब में आज देर शाम गैंगवार हुई, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, जिला बटाला में गैंगवार हुई है। बटाला पुलिस जिला के अधीन आते कस्बा घुमाण में आज देर शाम बटाला हरगोबिंदपुर रोड पर बावा फिलिंग स्टेशन के सामने 2 पक्षों में आमने-सामने फायरिंग होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैंगवार के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और 20 राउंड से अधिक फायर किए गए। इस बीच एक व्यक्ति की मौत की खबर भी मिली है।
उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्ला मंडियाला और उसका साथी गोरा दोनों एक गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे और उनकी किसी अन्य पक्ष के साथ आमने-सामने फायरिंग हुई। इस दौरान बिल्ला मंडियाला घायल हो गया और उसका साथी गोरा बरियार की मौत हो गई। इस बीच, बिल्ला मंडियाला अपने मृतक साथी को घायल अवस्था में लेकर अपने वाहन में फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को मृतक का शव और वाहन मिल गया, लेकिन बताया जा रहा है कि घायल भाग गए। डीएसपी ने बताया कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि दूसरा पक्ष कौन था और घायल बिल मंडियाला का किस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular