Thursday, October 15, 2026
HomeLatest Newsसुरक्षा, सम्मान और व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए बनेगा...

सुरक्षा, सम्मान और व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए बनेगा व्यापारी बोर्ड : Kejriwal

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान शासक बताया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान शासक बताया। लोगों को महाराजा अग्रसेन की विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इस महान शासक की शिक्षाओं पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मान ने लोगों से जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर इस शुभ दिन को मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने लोगों से महाराजा अग्रसेन की विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, जिन्होंने अपने शासनकाल में सद्भावना और एकता के माध्यम से भलाई का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समुदाय ने देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उम्मीद है कि यह समुदाय भविष्य में भी विकास प्रक्रिया में और सक्रियता से भाग लेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में अमीर और गरीब में कोई अंतर नहीं था, जहां सभी को समान माना जाता था और राज्य का आधार समाजवाद था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पंजाब में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राज्य और जिला स्तर पर व्यापारियों के बोर्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बोर्ड हर तरह से व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे ताकि उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि व्यापारी बिना किसी बाधा के अपने व्यापार को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कर सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular