England दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
ग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान व ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया। शुभमन गिल का 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन खासकर ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फार्म के चलते मई में इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।



