Saturday, June 20, 2026
HomeLatest NewsAmritsar: नमक मंडी में धू-धूकर जल गया अंग्रेजों के जमाने का 400...

Amritsar: नमक मंडी में धू-धूकर जल गया अंग्रेजों के जमाने का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर

 नमक मंडी चौक स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पास अंग्रेजों के जमाने का लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर बुधवार की रात करीब 11.15 बजे धू-धूकर जल उठा।

 नमक मंडी चौक स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पास अंग्रेजों के जमाने का लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर बुधवार की रात करीब 11.15 बजे धू-धूकर जल उठा। इसकी जानकारी मिलते ही पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमटेड (पीएसपीसीएल) के जेई ने मौके पर पहुंच कर बिजली सप्लाई काटी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इसकी जानकारी मिलते ही टुंडा तालाब के सब-डिवीजन अफसर बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और विभागीय कर्मचारी वीरवार की देर सायं तक ट्रांसफार्मर को बदलने के प्रयास में जुटे रहे। इस दौरान इस ट्रांसफार्मर का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर डाल कर इलाके की बिजली को चालू किया गया।
नमक मंडी चौक स्थित ढाबा मालिक नरेश कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि कल रात करीब सवा ग्यारह बजे वह अपने ढाबे को बंद करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एकदम तेज आंधी शुरु हो गई और प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने के बाद धमाके के बाद उसमें आग लग गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और लोगों के साथ मिलकर रेत डाल कर ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए।
उन्होंने बताया कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी और बिजली विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गए। इस दौरान पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस ट्रांसफार्मर का लोड पास के ही एक अन्य ट्रांसफार्मर डालने के बाद इलाके में बिजली की सप्लाई शुरु कर दी। टुंडा तालाब के एसडीओ बलजीत सिंह ने बताया कि यह 400 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी पुराना है क्योंकि आजकल 400 केवीए के ट्रांसफार्मर नहीं बनते। उन्होंने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments