अगर आप भी पंजाब की सरकारी बसों में सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है।
अगर आप भी पंजाब की सरकारी बसों में सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पनबस के वर्कशॉप कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं और बस स्टेंड बंद रहेंगे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ठेका कर्मचारियों द्वारा पक्का करने सहित अन्य मागों को लेकर 20 मई से तीन दिवसीय हड़ताल के आह्वान कर दिया गया है। वहीं पनबस वर्कशॉप कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया है।