Saturday, October 17, 2026
HomeLatest Newsभारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी के बाद America का बयान… शांति...

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी के बाद America का बयान… शांति प्रयासों का किया समर्थन

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव में कमी आने के बाद अब अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव में कमी आने के बाद अब अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने दोनों देशों के बीच बनी सहमति और सीमा पर बनी शांति की स्थिति का स्वागत किया है। अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की समझदारी भरी नीति की सराहना की है।
अमेरिकी विदेश विभाग का सामने आया बयान… समर्थन पर कही ये बात
भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति पर अमेरिकी विदेश विभाग ने एएनआई से कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की समझदारी, विवेक और शांति का रास्ता चुनने की राजनीति की सराहना करते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और सचिव रुबियो दोनों देशों से पूर्ण युद्धविराम बनाए रखने और सीधे संवाद में शामिल होने का आग्रह करते रहे हैं।
भविष्य में संघर्ष को टालने के लिए उत्पादक चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में संयुक्त राज्य अमेरिका अपना समर्थन देना जारी रखेगा।” बयान में आगे कहा गया कि “संयुक्त राज्य अमेरिका भविष्य में संभावित संघर्षों से बचने के लिए उत्पादक चर्चाओं को बढ़ावा देने में अपना समर्थन देता रहेगा।”
सीमा पर बनी शांति
गौरतलब है कि बीती रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर कोई उल्लंघन या गोलीबारी नहीं हुई, जिसे हाल के दिनों की पहली शांत रात माना जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से भी पुष्टि की गई है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनी रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular