आप्रेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से बौखलाया पाकिस्तान ऐसे बड़े एक्शन करने का प्रयास कर रहा है।
आप्रेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से बौखलाया पाकिस्तान ऐसे बड़े एक्शन करने का प्रयास कर रहा है जिससे उसकी अपने लोगों में नाक तो बची रहे परन्तु ऐसा हो नहीं पा रहा। जहां भारतीय सेना का हर हमला स्टीक मार कर रहा है वहीं पाकिस्तानी ड्रोन्स व मिसाइलें खिलौने जैसी प्रतीत होने लगी हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया जा रहा है। बीती वीरवार की रात पाकिस्तान ने पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय प्रतिरक्षा प्रणाली ने असफल कर दिया।
वहीं जिले में धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें आनी शुरू हो गई। बताया गया कि जालंधर के कुछ इलाके जिनमे मंड, कैंट इलाका, सुरानुस्सी, सूर्या इंक्लेव में धमाकों की आवाजे सुनी गई। मंड इलाके में मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुवंर ने मामले की जांच की और लोगों पैनिक ना होने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 ड्रोन जालंधर में दिखाई दिए। जिसे आर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए ध्वस्त कर दिया। जिसमें से एक एक ड्रोन जालंधर के पीएपी के पास बीएसएफ में ध्वस्त किया गया और दूसरा सुरानुसी के पास ध्वस्त किया गया।



