Saturday, June 20, 2026
HomeLatest News1 May से बंद हो जाएंगे ये 15 बैंक, 11 राज्यों...

1 May से बंद हो जाएंगे ये 15 बैंक, 11 राज्यों के लोग होंगे प्रभावित… जानिए अब क्या करना होगा

भारत सरकार ने “एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक” नीति के तहत 1 मई से 15 बैंकों को दूसरे बैंकों में विलय करने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार ने “एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक” नीति के तहत 1 मई से 15 बैंकों को दूसरे बैंकों में विलय करने का निर्णय लिया है। इस कदम से देशभर में ग्रामीण बैंकों की संख्या में भारी कमी आएगी और इनकी संख्या 43 से घटकर सिर्फ 28 रह जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस कदम से बैंकिंग सेवाओं में मजबूती लाना है, ताकि यह अधिक प्रभावी बने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
क्या होगा इस फैसले का असर?
आपको बता दें कि इस फैसले का असर 11 राज्यों में देखा जाएगा, जिनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं। इन राज्यों में मौजूदा ग्रामीण बैंकों का विलय किया जाएगा और हर राज्य में एक ही ग्रामीण बैंक बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बैंकिंग सेवा डिजिटल और कस्टमर सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। हालांकि, बैंक शाखाओं की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी। आपको अपने पुराने बैंक की शाखा पर जाने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बस बैंक का नाम बदल जाएगा।
ग्राहकों को क्या फर्क पड़ेगा?
  • ग्राहक का खाता: अगर आपका खाता इन बैंकों में से किसी एक बैंक में है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपका अकाउंट नंबर, लोन और सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
  • बैंक का नाम बदलेगा: आपको सिर्फ बैंक का नाम बदलता हुआ दिखेगा। इसके अलावा, नया चेक बुक और पासबुक भी आपको मिलेगा।
  • बैंक द्वारा सूचना: इस बदलाव के बाद, बैंक आपको मैसेज के जरिए बताएगा कि नया अकाउंट नंबर क्या है और आपकी चेक बुक और पासबुक भी अपडेट की जाएगी।
कौन से बैंक होंगे विलय?
यहां उन बैंकों की सूची दी गई है जो इस बदलाव से प्रभावित होंगे:
-आंध्र प्रदेश:
    • चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक
    • आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक
    • सप्तगिरी ग्रामीण बैंक
    • आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक
-उत्तर प्रदेश:
    • बड़ौदा यूपी बैंक
    • आर्यावर्त बैंक
    • प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक
-पश्चिम बंगाल:
    • बंगिया ग्रामीण विकास बैंक
    • पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक
    • उत्तर बंगाल आरआरबी
-बिहार:
    • दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
    • उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक
-गुजरात:
    • बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक
    • सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक
-जम्मू-कश्मीर:
    • जे एंड के ग्रामीण बैंक
    • इलाकाई रूरल बैंक
– कर्नाटकमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रओडिशाराजस्थान:
इन राज्यों में भी कई ग्रामीण बैंकों का विलय किया जाएगा। कुल मिलाकर, इस बदलाव से ग्राहकों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, बल्कि उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और सुरक्षा मिलेंगी। बैंक के नाम में बदलाव के अलावा, आपकी सेवाओं में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस कदम का उद्देश्य भारतीय बैंकिंग प्रणाली को और मजबूत करना है, ताकि यह डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित हो सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments