भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आज कांग्रेस पार्टी, आईएनडीआई गठबंधन और महबूबा मुफ्ती पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, जब देश को एकजुटता की सबसे ज्यादा जरूरत है
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आज कांग्रेस पार्टी, आईएनडीआई गठबंधन और महबूबा मुफ्ती पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, जब देश को एकजुटता की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब कांग्रेस के नेता देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं। ये बयान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के दुष्प्रचार को हवा दे रहे हैं।
चुघ ने कहा, रॉबर्ट वाड्रा आतंक के पीछे सांप्रदायिक कारण ढूंढते हैं, सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान की बात मानने की सलाह देते हैं, सिद्धारमैया युद्ध के खिलाफ बोलते हैं, और उनके मंत्री कह रहे हैं कि आतंकियों ने धर्म नहीं पूछा। मणिशंकर अय्यर फिर से पाकिस्तान का राग अलापते हुए त्रसदी का दोष भारत के विभाजन पर डालते हैं। क्या यह महज संयोग है या कांग्रेस नेताओं को ऐसी बयानबाजी के निर्देश मिले हैं?
महबूबा मुफ्ती पर हमला बोलते हुए चुघ ने कहा, महबूबा मुफ्ती फिर से अपने झुकाव को उजागर कर चुकी हैं-वो आतंक पीड़ितों के बजाय उन्हीं के पक्ष में खड़ी दिखती हैं जो आतंक के पारिस्थितिक तंत्र से जुड़े हैं। क्या देश की सुरक्षा अब माफीनामों और दया की राजनीति पर चलनी चाहिए? चुघ ने अंत में कहा, देश को अब साफ संदेश चाहिए और कांग्रेस से केवल भ्रम मिल रहा है। एक पार्टी, सौ बयान-क्या यही कांग्रेस की पहचान बन गई है? राहुल गांधी और खड़गे जवाब दें-क्या पार्टी आपकी है या पाकिस्तान समर्थक बयानों वालों की? कांग्रेस का हाथ किसके साथ?