Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar के Noorpur में Police Party पर हुआ पथराव, 4 अधिकारी घायल

Jalandhar के Noorpur में Police Party पर हुआ पथराव, 4 अधिकारी घायल

 नूरपुर गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्नैचिंग मामले की जांच के दौरान पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया गया।

जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्नैचिंग मामले की जांच के दौरान पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया गया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी और वर्तमान में नूरपुर में रह रहे रोहित पांडे से तीन युवकों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़ित को बुरी तरह पीटा गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
-पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घोगरी रोड स्थित एक घर पर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर छत से पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में चार लोग घायल हो गए और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
-आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments