जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत अब रणनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बड़ा जवाब देने की तैयारी में है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत अब रणनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बड़ा जवाब देने की तैयारी में है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार आतंक के संरक्षकों को चेतावनी दे रही है, वहीं दूसरी ओर समुद्री ताकत को और मजबूत करने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा सौदे पर सहमति बनने जा रही है। भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 अत्याधुनिक राफेल मरीन (Rafale-M) फाइटर जेट मिलने वाले हैं, जो दुश्मनों के लिए खतरे की घंटी साबित होंगे।
भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 घातक राफेल-एम जेट, INS विक्रांत और विक्रमादित्य पर होगी तैनाती
सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच होने जा रहा यह रक्षा सौदा लगभग ₹63,000 करोड़ का होगा, जिसके तहत 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर ट्रेनिंग वर्जन वाले राफेल-एम फाइटर जेट भारत को मिलेंगे। इन विमानों को खासतौर पर भारतीय विमानवाहक पोत INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात किया जाएगा, जिससे नौसेना की स्ट्राइक कैपेसिटी समुद्र से हवा तक कई गुना बढ़ जाएगी।
CCS की मंजूरी से मिली हरी झंडी, भारत ने दिखाई निर्णायक तैयारी
इस मेगा डील को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने इसी महीने मंजूरी दी थी। इसके बाद सोमवार को रक्षा मंत्रालय और फ्रांसीसी राजदूतों के बीच डील साइन होने की उम्मीद है। संभावना है कि इस समारोह में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और फ्रांस की ओर से वर्चुअली रक्षा मंत्री भाग लेंगे।
पाकिस्तान और चीन के खिलाफ सटीक जवाब की तैयारी
पहलगाम में 22 जनवरी को हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब भारत ने सख्त संकेत दिए हैं कि कूटनीतिक ही नहीं, सैन्य मोर्चे पर भी जवाब दिया जाएगा। इसके संकेत INS सूरत से हुई मिसाइल टेस्टिंग और अब राफेल-एम सौदे से साफ झलकते हैं।


