खूबसूरत वादियों के बीच एक बर्बर आतंकी हमले ने 26 मासूमों की जान ले ली। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर का पहलगाम, जिसे ‘धरती का स्वर्ग’ और ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहा जाता है, मंगलवार को दहशत के अंधेरे में डूब गया। खूबसूरत वादियों के बीच एक बर्बर आतंकी हमले ने 26 मासूमों की जान ले ली। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
आतंकियों की तलाश तेज, इनाम का ऐलान
इस हमले के बाद पूरे इलाके में सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए अनंतनाग पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 20 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। जो भी व्यक्ति इस हमले में शामिल आतंकियों के बारे में सटीक सूचना देगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
-
SSP अनंतनाग: 9596777666
-
PCR अनंतनाग: 9596777669
-
Email: dpoanantnag-jk@nic.in


