Monday, July 13, 2026
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस ने एक ड्रग को किया गिरफ्तार, 3.105kg हेरोइन और अवैध...

पंजाब पुलिस ने एक ड्रग को किया गिरफ्तार, 3.105kg हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पुलिस राज्य को नशों को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है।

 पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पुलिस राज्य को नशों को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। वहीं, आज एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने ड्रग तस्कर पर एक्शन लिया है।
बता दें कि, अमृतसर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को 3.105 किलोग्राम हेरोइन, दो देसी पिस्तौल (.32 बोर), 25 कारतूस (.32 बोर), 12 कारतूस (12 बोर), 2 मैगजीन और एक डिजिटल स्केल सहित गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर जानकारी दी है।

आरोपी की पहचान तरनतारन के कोटली सुर सिंह गांव के जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन के रूप में हुई है। जिसके बारे में जांच से पता चला है कि जोबनजीत सिंह को सीमा पार से हेरोइन की खेप मिली थी और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पीएस,एएनटीएफ, एसएएस नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular