Tuesday, October 20, 2026
HomeLatest Newsबिजली के बिलों को लेकर पंजाब पॉवरकाम विभाग का बड़ा फैसला

बिजली के बिलों को लेकर पंजाब पॉवरकाम विभाग का बड़ा फैसला

 शिकायत निवारण फॉर्म योजना का आगाज कर संबंधित उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने संबंधी एक और सराहनीय प्रयास किया गया है।

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन द्वारा अपने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सरल तरीके से सुलझाने के लिए कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फॉर्म योजना का आगाज कर संबंधित उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने संबंधी एक और सराहनीय प्रयास किया गया है।
 जिसमें पावर कॉम विभाग में बिजली बिलों के निवारण संबंधी नई ई.मेल आई.डी. जारी कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लुधियाना में बिजली बिल संबंधी झगड़े के मॉनेटरी डिस्प्यूट के केस ( सिवाए बिजली चोरी, यू.यू.ई. और ओपन एसेस) जिनकी रकम 500000 रुपए से अधिक हो सीधे तौर पर लगाए जा सकते हैं और अगर कोई उपभोक्ता मंडल, हलका और ज़ोनल स्तर के शिकायत निवारण फार्मों के फैसले से संतुष्ट न हो तो इन फैसलों के विरुद्ध अपील उक्त फॉर्म में लगाई जा सकती है।
विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया गया है कि कार्यालय की पुरानी ई.मेल.आई.डी. secy.cgrfldh@gmail.com बंद हो चुकी है एवं अब नई ई.मेल आई.डी. xen-secy-cgrf@pspcl.in है। इसलिए कार्यालय में जो भी ईमेल संदेश भेजना है वह नई ई.मेल आई.डी. पर ही भेजा जाए। उन्होंने साफ किया कि पुरानी ई.मेल आई.डी. पर भेजे गए संदेश पर कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular