Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsZeeshan Akhtar और Shahzad Bhatti से कोई संबंध नहीं… Lawrence Bishnoi ग्रुप...

Zeeshan Akhtar और Shahzad Bhatti से कोई संबंध नहीं… Lawrence Bishnoi ग्रुप ने सोशल मीडिया पर किया दावा

Lawrence Bishnoi ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर, जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ अपने संबंधों को नकारा किया है।

Lawrence Bishnoi  ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर, जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ अपने संबंधों को नकारा किया है। पोस्ट में दावा किया गया कि इन दोनों का उनके गैंग से कोई लेना-देना नहीं है और न ही वे इन दोनों को जानते हैं।
-जीशान अख्तर और शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं
यह पोस्ट उस समय आई है जब पंजाब के Jalandhar में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में जीशान और शहजाद भट्टी का नाम सामने आया था। पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि जीशान अख्तर लारेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ है। हालांकि, लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि जीशान और शहजाद भट्टी “देश के दुश्मन” हैं और उनका इनसे कोई संबंध नहीं है।

Lawrence Bishnoi ने पोस्ट में दी चेतावनी

पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि इन दोनों को “मार दिया जाएगा” और यह लोग लारेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे वसूल रहे हैं।
ग्रुप ने अपने गैंग के सदस्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी और कहा कि इन दोनों से कोई भी बातचीत न करे। इसके अलावा, ग्रुप ने आशु राणा नाम के एक व्यक्ति का भी उल्लेख किया और कहा कि उनका उससे भी कोई संबंध नहीं है। यह स्थिति एक और बार लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े विवादों को उजागर करती है, जिसमें देशद्रोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप लगे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular