Tuesday, October 20, 2026
HomeLatest NewsSubhanpur में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम हेरोइन सहित एक...

Subhanpur में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

कपूरथला के सुभानपुर थाने की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

राज्य में नशों के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। जिसके तहत कपूरथला के सुभानपुर थाने की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, गुप्त जानकरी के आधार पर पुलिस को एक युवक की गतिविधियों पर शक हुआ जो पुल के नीचे संदिग्ध हालत में खड़ा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक एक पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
-पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान
जालंधर के दानिशमंदा कॉलोनी निवासी जतिन हंस के रूप में हुई है। एसएचओ अमनदीप कुमार के अनुसार एएसआई सुखविंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुल के नीचे बाइक लेकर खड़े एक युवक को देखकर टीम ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि वह नशा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular