Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsशिअद को मिला नया प्रधान, सुखबीर बादल के नाम पर लगी मुहर

शिअद को मिला नया प्रधान, सुखबीर बादल के नाम पर लगी मुहर

 शिरोमणि अकाली दल को आज पार्टी का नया प्रधान मिल गया है।

शिरोमणि अकाली दल को आज पार्टी का नया प्रधान मिल गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया है।
अमृतसर में श्री दरबार साहिब के परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हाॅल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पदाधिकारी के अलावा नई वर्किंग कमेटी गठित की गई।
2008 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे
सुखबीर सिंह बादल, शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वह 2008 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे और तब से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
हालांकि हाल के वर्षों में पार्टी को कई चुनावों में झटके लगे हैं- खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, जहां शिअद को करारी हार का सामना करना पड़ा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments