Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsशुक्रवार देर रात नाइट डोमिनेशन पर जालंधर पहुंचे DGP गौरव यादव

शुक्रवार देर रात नाइट डोमिनेशन पर जालंधर पहुंचे DGP गौरव यादव

शुक्रवार देर रात पंजाब भर में चल रहे नाइट डोमिनेशन के चलते डीजीपी गौरव यादव ने औचक जालंधर का दौरा किया।

शुक्रवार देर रात पंजाब भर में चल रहे नाइट डोमिनेशन के चलते डीजीपी गौरव यादव ने औचक जालंधर का दौरा किया। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी एवं रेलवे स्टेशन. बस स्टैंड. पिम्स अस्पताल के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी तथा नेशनल जांच एजैंसियों के साथ मिलकर इस पूरे ऑपरेशन को चलाया जा रहा है। ग्रेनेड हमले के आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें दबोच कर पुलिस प्रैस कांफ्रैंस के दौरान बड़े खुलासे करेगी।
वहीं डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैसाखी के पर्व को लेकर पंजाब भर में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के चलते आज वह अचानक जालंधर पहुंचे हैं और पिम्स हॉस्पिटल के पास पहुंचे, यहां हाईटैक नाका लगाया गया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन पंजाब भर के सभी जिलों में डिफाइन नफरी रात को गश्त के दौरान नाकाबंदी लगाती है। इसी के दौरान बैसाखी पर्व पर पंजाब भर के जिलों में आज रात एक-एक सीनियर ऑफिसर इस हाईटैक नाकेबंदी पर मौजूद है।
डीजीपी ने जालंधर में अलर्ट जारी होने को लेकर कहा कि बार्डर एरिया होने के कारण पाकिस्तान काफी सरगरम है। पाकिस्तान की आईएसआई की ओर से पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।आईएसआई की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
वहीं शहजाद भट्टी, जीशान अख्तर और बब्बर खालसा का हैप्पी पासिया द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उसकी इस कोशिशों को नाकाम करने के लिए बीएसएफ सहित सभी एजेंसियों के साथ पंजाब पुलिस का तालमेल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान तस्करों का नैक्सस टूटने को लेकर उनमें बौखलाहट बनी हुई है।पुलिस के पास कंफर्ड रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर तस्करों की इनकम में काफी कमी हुई है, ऐसे में उनमें बौखलाहट पैदा होना लाजमी है।
वहीं ड्रोन के जरिए आने वाले नशे की खेप में काफी कमी आई है। जालंधर में भाजपा पर नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर डीजीपी ने कहा कि इन्वैस्टिगेशन एडवांस स्टेज पर है। ऐसे में इस मामले को लेकर सभी एजैंसी से तालमेल बनाकर जल्द इस केस को हल कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments