Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsएक क्विंटल चूरा-पोस्त के सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

एक क्विंटल चूरा-पोस्त के सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

गुरप्रताप सिंह उप कप्तान पुलिस देहाती के दिशा निर्देशों के अनुसार 9 अप्रैल को पुलिस पार्टी इंस्पैक्टर कुलविंदर सिंह मुख्य अधिकारी.

एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 क्विंटल चूरा पोस्त (डोडे) बरामद किया है। गुरप्रताप सिंह उप कप्तान पुलिस देहाती के दिशा निर्देशों के अनुसार 9 अप्रैल को पुलिस पार्टी इंस्पैक्टर कुलविंदर सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सनौर के साथ बस स्टैंड सनौर पर संदिग्ध और बुरे लोगों की तलाश में मौजूद थी।
इंस. कुलविंदर सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सनोर, मुखबिर ने सूचना दी कि जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र निर्मल सिंह निवासी फ्रैंड्स कालोनी कैंट रोड नजदीक शनि मंदिर नाभा जिला पटियाला और अमरीक सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी गांव लुबाना मॉडल टाऊन थाना सदर नाभा जिला पटियाला एक कार में दूसरे राज्य से पिसी हुई पोस्त/डोडे लेकर पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में हैं।
इस पर इंस्पैक्टर सनौर पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी कुलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नूरखेड़ियां से सनौर रोड के पास ईंट भट्ठे पर नाकाबंदी की और उक्त कार को रोकने का इशारा किया। कार चालक जसवीर सिंह ने उक्त कार को थोड़ा पीछे रोक दिया और कार से उतरकर भाग गया जबकि पुलिस ने कंडक्टर सीट पर बैठे अमरीक सिंह को पकड़ लिया। कार में नशीला पदार्थ होने के संदेह पर गुरप्रताप सिंह डीएसपी ग्रामीण को बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में कार से 100 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। सनोर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमरीक सिंह को अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड लिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments