Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsकोहली ने रचा नया इतिहास… IPL में लगाए 1001 चौके-छक्के, बना दिया...

कोहली ने रचा नया इतिहास… IPL में लगाए 1001 चौके-छक्के, बना दिया ‘विराट रिकॉर्ड’

 विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी के लिए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों को तारे दिखा रहे हैं।

दुनिया भर में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में आरसीबी के लिए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों को तारे दिखा रहे हैं। भले ही आरसीबी का सामना बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो। हालांकि, विराट ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
कोहली ने आईपीएल में रच दिया इतिहास
विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 चौके और छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अब तक सभी 18 आईपीएल सीजन खेले हैं, उन्होंने आईपीएल 2025 के 24वें मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
कोहली का यह रिकॉर्ड आरसीबी की पारी के चौथे ओवर में आया जब उन्होंने डीसी कप्तान अक्षर पटेल की लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया और इस तरह उन्होंने 1000 चौकों और छक्कों का आंकड़ा छुआ जिसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।
वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं और छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (282) से पीछे हैं।
कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद, केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर छह विकेट से जीत दर्ज की। घरेलू मैदान पर केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से डीसी को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। खासकर तब जब डीसी ने 164 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 58 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे।
फिल साल्ट और कोहली की शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 163 रन बनाए
इससे पहले, फिल साल्ट और कोहली की शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 163 रन बनाए। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन जोड़ी अक्षर और कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों पर ब्रेक लगा दिया।
ट्रिस्टन स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ रन चेज के दौरान केएल राहुल का समर्थन किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। उनकी पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे। इस साझेदारी के आधार पर डीसी ने 13 गेंद शेष रहते 17.5 ओवर में मैच जीत लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments