Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsJalandhar का मेन चौक पूरी तरह जाम, लोग परेशान

Jalandhar का मेन चौक पूरी तरह जाम, लोग परेशान

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के लम्मा पिंड चौक पर इंडियन ऑयल टैंकर यूनियन ने अपने टैंकर खड़े करके हाईवे जाम कर दिया है। दरअसल लम्मा पिंड चौक से पठानकोट चौक की तरफ जा रहे टैंकर चालक काला की गाड़ी साइड करने को लेकर निहंग सिंहों से कहा सुनी हो गई। ऐसे में गली निकलाने पर हंगामा मारपीट में उतर गया और निहंग सिंहों ने काला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

PunjabKesari

काला ने कहा कि नजदीक ही पुलिस वाले खड़े थे जिन्होंने निहंग सिंहों को भगा दिया। जैसे में मामला यूनियन के सदस्यों तक पहुंचा तो उन्होंने अपने टैंकर लाकर चौक पर खड़े कर दिए और जाम लगा दिया। फिलहाल लम्मा पिंड से जाने वाली सभी सड़के ब्लॉक है। पुलिस टैंकर यूनियन को मनाने में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments