Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsCommissioner के आदेश पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

Commissioner के आदेश पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

महानगर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

महानगर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। एसीपी मनिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में सीआईए स्टाफ, एआरपी पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। थाना जीआरपी और आरपीएफ को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स पर डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई।
इसके बाद संदिग्ध लोगों और उनके समान की चेकिंग की गई। अमृतसर से चलने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके को भी पुलिस ने अच्छी तरह से खगाला। रेलवे स्टेशन पर काम करने वालों और वहां पर खाने पीने का सामान बेचने वालों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति जा वस्तू नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस धारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग और आसपास खड़े वाहनों की भी चैकिंग की गई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने सर्च अभियान का जायजा लिया। मौके पर मौजूद थाना सिविल लाइन की पुलिस फोर्स, पुलिस लाइन की पुलिस फोर्स, एआरपी आरपीएफ, जीआरपी और डॉग स्क्वॉड के अलावा बम निरोधक दस्ते को दिशा निर्देश दिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments