April के महीने में स्कूलों-कॉलेजों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में भी खूब छुट्टियां रहती हैं।
अप्रैल महीने में स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में भी खूब छुट्टियां रहती हैं। पंजाब में गुरुवार 10 अप्रैल को सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है। 10 अप्रैल को पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
दरअसल, 10 अप्रैल को महावीर जयंती है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस दिन को वर्ष 2025 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है।