पंजाब के फरीदकोट में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है और बिजली गुल रहेगी
पंजाब के फरीदकोट में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है और बिजली गुल रहेगी, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को 132 केवी सादिक-फरीदकोट लाइन पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते 132 केवी सब-स्टेशन फरीदकोट से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी।
कुल इतने देर तक इलाके में बंद रहेगी बिजली
मिली जानकारी के अनुसार आज शहर में करीब 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। बता दे कि सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4 बजे तक शहर में बिजली गुल रहेगी। जिसके वजह से लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ फिरोजपुर रोड, पुरी कॉलोनी, भान सिंह कॉलोनी, गुरु नानक कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, लाइन बाजार, आदर्श नगर, सिविल अस्पताल फरीदकोट, ज्ञानी जैल सिंह एवेन्यू, मोहल्ला मेहखाना, मेन बाजार, मोहल्ला सेठियां,बाबा फरीद एरिया, अंबेडकर नगर, कंमेआना गेट, ओल्ड कैंट रोड, दशमेश नगर, सारा सदीक रोड और प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज फरीदकोट क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।