जिला महिला कांग्रेस पटियाला शहरी अध्यक्ष रेखा अग्रवाल व देहाती अध्यक्ष अमरजीत कौर भट्ठल ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस पटियाला शहरी अध्यक्ष रेखा अग्रवाल व देहाती अध्यक्ष अमरजीत कौर भट्ठल ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में जानबूझकर की जा रही देरी का कड़ा विरोध किया है। गुरशरण कौर रंधावा ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं की वोटें हासिल करने के लिए लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास किया था, जिसके चलते वे महिलाओं को लालच देकर उनकी वोटें हासिल करने में सफल रहे, लेकिन अब सरकार ने 2026 में होने वाली जनगणना का बहाना बनाकर इस बिल को रोक दिया है।
आज हम केंद्र सरकार द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पास किए गए बिल को तुरंत लागू करवाने के लिए डीसी पटियाला के माध्यम से राष्ट्रपति को अपनी मांग भेज रहे हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी यामिनी वर्मा, महासचिव नरिंदर कौर कंग, प्रिंसिपल अमरजीत कौर, मनदीप चौहान, जसबीर कौर जस्सी, पुष्पिंदर गिल, लता वर्मा, रूपिंदर कौर, पुष्पा गिल, चरणजीत कौर सनौर, कमलेश रानी नाभा, गुरुमीत कौर, रेनू यादव, पल्लवी जैन, डिंपल गिल, गुरमीत कौर, मुस्कान, रजनी, गुरतेज कौर भी मौजूद थे।